ऑस्ट्रेलिया ने मगरमच्छों के हमले से बचाएंगे ड्रोन

Edited By Tanuja,Updated: 14 Jul, 2018 01:36 PM

drones to monitor crocodiles at australia beaches

अपने नागरिकों को मगरमच्छों के हमलों से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नया तरीका ढूंढ निकाला है।आस्ट्रलियाई अधिकारियों ने बताया  कि पानी में मगरमच्छों की आवाजाही और उन पर नजर रखने के लिए  ड्रोन का सहारा लिया जाएगा...

कैनबराः अपने नागरिकों को मगरमच्छों के हमलों से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने  नया तरीका ढूंढ निकाला है। आस्ट्रलियाई अधिकारियों ने बताया  कि पानी में मगरमच्छों की आवाजाही और उन पर नजर रखने के लिए  ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया करीब डेढ़ लाख मगरमच्छों का घर है।  क्वींसलैंड प्रांत के लाइफगार्ड जल्द ही उन स्थानों पर ड्रोन की मदद लेंगे, जहां बड़ी संख्या में लोग तैराकी का मजा लेने आते हैं।

शार्क के हमलों से बचने के लिए इस तकनीक का प्रयोग पहले ही किया जा चुका है, जो सफल रहा।  एक रिपोर्ट के अनुसार क्वींसलैंड के एक किलोमीटर के दायरे में एक मगरमच्छ है जबकि पड़ोस के नॉर्दर्न टेरिटरी में एक किलोमीटर में पांच से दस मगर हैं। क्वींसलैंड के वन्यजीव अधिकारियों ने पिछले साल रिहाइशी इलाकों से 84 मगरमच्छ हटाए थे।

बीते सोमवार को नॉर्दर्न टेरिटरी की कैथरीन नदी से 16.5 फुट लंबा विशालकाय मगर पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारी वर्ष 2010 से करीब 600 किलोग्राम के इस मगर की तलाश में थे। इस मगर की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। अगर ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल पहले किया गया होता तो शायद उसे पकड़ने में इतना समय नहीं लगता।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!