दुबई ने दी अनूठी श्रद्धांजलि, श्रीलंका के झंडे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

Edited By vasudha,Updated: 26 Apr, 2019 12:44 PM

dubai burj khalifa lights up with sri lanka flag

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर आत्मघाती बम हमलों में मारे गये लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुये दुबई की ऐतिहासिक इमारत बुर्ज खलीफा को उस देश के झंडे के रंग वाली रंगीन रौशनी में रौशन किया गया...

दुबई: श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर आत्मघाती बम हमलों में मारे गये लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुये दुबई की ऐतिहासिक इमारत बुर्ज खलीफा को उस देश के झंडे के रंग वाली रंगीन रौशनी में रौशन किया गया। दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे अधिक लोकप्रिय गगनचुंबी इमारत को वीरवार को श्रीलंका के झंडे के रंग में रौशनी से रोशन किया गया तथा सहिष्णुता एवं सह-अस्तित्व पर निर्मित दुनिया की उम्मीद व्यक्त की गई। 
PunjabKesari

गगनचुंबी इमारत के अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर एक ट्वीट के मुताबिक कि बुर्ज खलीफा श्रीलंका के साथ एकजुटता में रंगा हुआ है। यहां सहिष्णुता और सह-अस्तित्व पर निर्मित दुनिया है। खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि बुर्ज खलीफा के अलावा अबू धाबी में प्रमुख स्थानों को भी श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया। 
PunjabKesari
रिपोर्ट में बताया गया है कि द अमीरात पैलेस, शेख जायेद ब्रिज, एडीएनओसी बिल्डिंग, कैपिटल गेट उन इमारतों में शामिल थे जिसे श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाली रौशनी से रौशन किया गया। माना जा रहा है कि एक स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती सदस्यों ने तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विस्फोट किया जिसके बाद श्रीलंका में अभी भी स्थिति अस्थिर बनी हुई है। हमले में 253 लोग मारे गये और 500 से अन्य लोग घायल हो गये। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!