दुबई के उप शासक शेख हमदन बिन राशिद का निधन

Edited By Tanuja,Updated: 24 Mar, 2021 04:32 PM

dubai s deputy ruler sheikh hamdan bin rashid dies

दुबई के उप शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के वित्त मंत्री शेख हमदन बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। शेख हमदन बिन राशिद के भाई ने...

दुबई: दुबई के उप शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के वित्त मंत्री शेख हमदन बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। शेख हमदन बिन राशिद के भाई ने यह जानकारी दी। शेख हमदन अपने भाई मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अधीन दुबई के उप शासक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के शासक हैं, जो यूएई के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति भी हैं।

 

अमीरात के अधिकारियों ने उनके निधन की जानकारी दी, लेकिन मौत के कारण का खुलासा नहीं किया। शेख हमदन काफी समय से बीमार थे। पिछले साल शरद ऋतु में वह विदेश एक सर्जरी कराने गए थे, लेकिन उस संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी। शेख मोहम्मद ने हाल ही में उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी ट्वीट किया था। दुबई के दिवंगत शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के दूसरे बेटे शेख हमदन का जन्म 25 दिसम्बर 1949 को हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!