चीन में बाढ़, भूस्खलन के कारण 86 लोगों की मौत, 30 हजार घर हुए नष्ट

Edited By Isha,Updated: 28 Jul, 2018 10:16 AM

due to floods and landslides in china 86 people died

चीन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग

बीजिंगःचीन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग जियातुआन के हवाले से बताया कि बाढ़ से 54 लाख एकड़ की कृषि भूमि प्रभावित हुई है जबकि 30 हजार घर नष्ट हो गए हैं।

कम से कम 13 लोग गायब हैं। जल संसाधन और वित्त मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 25 करोड़ की धनराशि निश्चित की है। चीन के बड़े हिस्से, विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्र हर वर्ष गमीर् में भारी बारिश और तूफान से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण कई जान-माल का भारी नुकसान होता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!