Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 04:50 PM
रूसी संसद के निचले सदन(डुमा) ने देश में ऑपरेट कर रहे अमरीकी मीडिया संगठनों की जांच के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह जांच डुमा की सूचना नीति, तकनीक ...
मॉस्को: रूसी संसद के निचले सदन(डुमा) ने देश में ऑपरेट कर रहे अमरीकी मीडिया संगठनों की जांच के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह जांच डुमा की सूचना नीति, तकनीक और संचार समिति द्वारा की जाएगी। रूसी संसद ने इस बात की जानकारी दी।
क्रेमलिन समर्थक यूनाइटेड रूस पार्टी के सांसद कॉन्सटैन्टिन जतुलिन द्वारा प्रस्तावित जांच की मांग पर रूसी संसद ने इसको स्वीकृति दी। उन्होंने इसे राज्य पोषित ब्रॉडकास्टर रशिया टुडे (RT) के खिलाफ अमरीका के 'दमनकारी' कदम के खिलाफ प्रतिकार करार दिया। जांच में देखा जाएगा कि सीएनएन, वॉयस ऑफ अमरीका, रेडियो लिबर्टी और अन्य अमरीकी मीडिया यहां रूस के कानून का पालन कर रहे हैं। बता दें कि डैमोक्रेटिक पार्टी द्वारा RT पर अमरीकी चुनावों में ट्रंप की मदद के लिए रूसी प्रभाव वाले कैम्पेन का हिस्सा होने का आरोप लगाया था।