जनवरी में पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से टकराई थी अंतरिक्ष चट्टान

Edited By vasudha,Updated: 03 May, 2019 01:50 PM

during the full moon eclipse in january moon collided with the moon space rock

इस साल जनवरी में पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान एक अंतरिक्ष चट्टान 61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा से टकराई थी। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। प्रेक्षकों ने इस साल 21 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के दौरान चट्टान (उल्कापिंड) के...

लंदन: इस साल जनवरी में पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान एक अंतरिक्ष चट्टान 61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा से टकराई थी। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। प्रेक्षकों ने इस साल 21 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के दौरान चट्टान (उल्कापिंड) के चंद्रमा की सतह से टकराने पर कुछ समय के लिए चिंगारी देखी।

स्पेन के ‘इंस्टीच्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजीक्स ऑफ एंडालूसिया’ और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ हुइल्वा’ के शोधार्थियां ने इस घटना के दौरान चंद्रमा की सतह पर नजर रखने के लिए 8 दूरबीनों का इस्तेमाल किया। उल्का पिंड के चंद्रमा की सतह से टकराने के दौरान 28 सैकेंड के लिए चिंगारी उठी और इसे पहली बार चंद्र ग्रहण के दौरान फिल्माया गया। 

दरअसल, चंद्रमा के पास पृथ्वी की तरह खुद की रक्षा के लिए कोई वायुमंडल नहीं है और इसलिए चट्टान का छोटा-सा टुकड़ा भी चंद्रमा की सतह से आकर टकरा सकता है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!