नमाज के दौरान लंदन की एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी, जाच शुरू

Edited By Yaspal,Updated: 10 May, 2019 07:12 PM

during the prayers the firing took place outside a mosque in london

लंदन महानगर पुलिस (स्कॉटलैंड यार्ड) ने रमजान के दौरान बृहस्पतिवार शाम की नमाज के दौरान पूर्वी लंदन में एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है। महानगर पुलिस ने कहा कि समझा जाता है कि इलफोर्ड के सेवेन किंग्स मस्जिद में हुई...

लंदनः लंदन महानगर पुलिस (स्कॉटलैंड यार्ड) ने रमजान के दौरान बृहस्पतिवार शाम की नमाज के दौरान पूर्वी लंदन में एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है। महानगर पुलिस ने कहा कि समझा जाता है कि इलफोर्ड के सेवेन किंग्स मस्जिद में हुई यह घटना पहले के एक विवाद से जुड़ी हुई है और इसे घृणा अपराध या आतंक से जुड़ी घटना के तौर पर नहीं देखा जाए। 

महानगर पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और इस बात की पुष्टि की कि इमारत को कथित तौर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, ना ही किसी को चोट लगी है। महानगर पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।'' ृ

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!