एम्सटर्डम स्टेशन पर चाकू से हमले में 2 घायल, हमलावर को भी लगी गोली

Edited By Tanuja,Updated: 01 Sep, 2018 12:49 PM

dutch police shoot suspect in stabbing at amsterdam train station

एम्सटर्डम के व्यस्त सैंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की घटना में 2 लोग घायल हो गए। डच पुलिस ने बताया कि  इस दौरान  गोली लगने से कथित हमलावर भी घायल हो गया...

द हेग: एम्सटर्डम के व्यस्त सैंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चाकूबाजी की घटना में 2 लोग घायल हो गए। डच पुलिस ने बताया कि  इस दौरान  गोली लगने से कथित हमलावर भी घायल हो गया। डच पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘एम्सटर्डम सेंट्रल स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना के बाद एक संदिग्ध को गोली मार दी गई।’’ पुलिस ने बताया कि घटना को देखते हुए स्टेशन को खाली करा दिया गया।

घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि केवल 2 प्लेटफार्म को यात्रियों के लिए बंद किया गया। एम्सटर्डम पुलिस ने बताया कि घायल दो लोगों और चाकू चलाने वाले संदिग्ध हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्राम सेवा रोक दी गई है। एम्सटर्डम इन्फो ट्रैवल गाइड की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सेंट्रल स्टेशन से हर दिन तकरीबन 2,50,000 लोग यात्रा करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!