Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Jun, 2018 09:52 AM
नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा की सबसे छोटी बहन ब्यूनो आयर्स में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। मैक्सिमा की छोटी बहन इन्स जोररेगुएटा 33 साल की थी। उसने पनामा में संयुक्त राष्ट्र में एक शोधकर्ता के रूप में काम किया और वह एक प्रतिभाशाली गिटारवादक भी थी।
इंटरनेशनल डेस्कः नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा की सबसे छोटी बहन ब्यूनो आयर्स में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। मैक्सिमा की छोटी बहन इन्स जोररेगुएटा 33 साल की थी। उसने पनामा में संयुक्त राष्ट्र में एक शोधकर्ता के रूप में काम किया और वह एक प्रतिभाशाली गिटारवादक भी थी। अर्जेंटीना और डच मीडिया के मुताबिक जोररेगुएटा ने सुसाइड किया है।
जोररेगुएटा के अंतिम संस्कार के लिए नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं। जोररेगुएटा अपनी बहन के काफी करीब थी।