Edited By Tanuja,Updated: 25 Jul, 2019 02:21 PM
जापान में चीबा प्रांत के पूर्वी तट के पास गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए...
टोक्योः जापान में चीबा प्रांत के पूर्वी तट के पास गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। जापान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह सात बजकर 14 मिनट पर महसूस किए गए।
इसका केंद्र 35.1 डिग्री अक्षांश तथा 140.6 डिग्री देशांतर में धरती की सतह से 60 किलोमीटर गहरायी में था। अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।