Edited By Yaspal,Updated: 21 Feb, 2019 09:30 PM
जापान में होक्काइडो प्रांत के पूर्वी-मध्य इबुरी जिले में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप से जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। जापान मौसम विभाग (जेएमए) के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार...
टोक्योः जापान में होक्काइडो प्रांत के पूर्वी-मध्य इबुरी जिले में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप से जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। जापान मौसम विभाग (जेएमए) के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 22 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 आंकी गयी है।
इसका केन्द्र 42.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन से 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। होक्काइडो के कई स्थानों पर भूकंप की तीव्रता छह तक भी आंकी गयी। भूकंप से जानमाल की क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है।