Edited By Yaspal,Updated: 09 Mar, 2019 01:04 AM
फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुरीगाओ डेल नॉर्ट में शुक्रवार के तेज झटके महसूस किये गये। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकानोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार रात 11:06 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी...
शिन्हुआः फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुरीगाओ डेल नॉर्ट में शुक्रवार के तेज झटके महसूस किये गये। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकानोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार रात 11:06 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गयी।
इसका केंद्र सुरीगाओ डेल नॉर्ट प्रांत के बर्गोस शहर से करीब 41 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में था। इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप से नुकसान हो सकता है। अभी भूकंप के और झटके आने की आशंका है।