अल्बानिया में भूकंप के झटके, 50 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 22 Sep, 2019 02:15 AM

earthquake tremors in albania 50 injured

अल्बानिया में शनिवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। स्थानीय मीडिया रिपोटरं के अनुसार भूकंप के कारण 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अमेरिका के भूभर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि अल्बानिया में...

तिरानाः अल्बानिया में शनिवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। स्थानीय मीडिया रिपोटरं के अनुसार भूकंप के कारण 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
 

अमेरिका के भूभर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि अल्बानिया में अंतराष्ट्रीय समय के अनुसार शनिवार को 14:04 भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके बंदरगाह शहर डुरेस से चार किलोमीटर उत्तर में महसूस किए गए। यह जगह अल्बानिया की राजधानी तिराना से अधिक दूर नहीं है।

अल्बानिया के डेली न्यूज वेबसाइट ने चिकित्सा विभाग के हवाले से बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 52 लोग घायल हुए हैं। अल्बानिया के स्वास्थ्य मंत्री ओगटर मनस्तिरलिउ ने बताया कि घायल को उपचार के लिए राजधानी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भूकंप के कारण हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!