मिस्र में विस्फोट, 25 लोगों की मौत(Pics)

Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 05:50 PM

egypt 25 killed by bomb blast at st mark cathedral

मिस्र के मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथडरल में हुए विस्फोट में आज कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल ...

काहिरा:मिस्र के मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथडरल में हुए विस्फोट में आज कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए।


हाल के समय में अल्पसंख्यक समुदाय पर इस्लामी आतंकवादियों का यह सबसे भीषण हमला है।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे प्रार्थना के वक्त विस्फोट सेंट मार्क कैथडरल में हुआ जो मध्य काहिरा के अबासिया जिले में मुख्य कोप्टिक क्रिश्चन कैथडरल हैै।स्वास्थ्य मंत्री अहमद इमाद ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए जबकि 31 घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर लोग महिलाएं और बच्चे हैं। सेंट मार्क कैथडल मिस्र के आर्थोडोक्स क्रिश्चन चर्च की सीट है और यह आध्यात्मिक गुरू पोप तावाद्रोस द्वितीय का घर तथा कार्यालय है।अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस हफ्ते देश में हुआ यह तीसरा विस्फोट है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!