मिस्र ने गिरजाघर पर हमलों के मामले में 17 लोगों को मृत्युदंड

Edited By Pardeep,Updated: 11 Oct, 2018 09:24 PM

egypt kills 17 people in catastrophic attacks

मिस्र की एक अदालत ने गिरिजाघरों पर श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती हमलों को लेकर बृहस्पतिवार को 17 लोगों को मृत्युदंड सुनाया । इस्लामिक स्टेट ने दर्जनों लोगों की जान लेने वाले इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि...

काहिरा: मिस्र की एक अदालत ने गिरिजाघरों पर श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती हमलों को लेकर बृहस्पतिवार को 17 लोगों को मृत्युदंड सुनाया । इस्लामिक स्टेट ने दर्जनों लोगों की जान लेने वाले इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अन्य 19 लोगों को उम्रकैद तथा 10 को 10-15 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। 

काहिरा, एलेक्जेंड्रिया तथा टंटा की नाइल डेल्टा सिटी में 2016 और 2017 के दौरान ईसाइयों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले किए गए थे जिनमें 74 लोगों की जान गई थी। सुन्नी बहुल मिस्र में ईसाई करीब दस फीसद हैं। इन हमलों में मिस्र में ईसाई उपासना स्थलों को बार बार निशाना बनाया गया। उसके बाद प्रशासन ने आपात लगा दिया। आईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली। काहिरा में सेंट पीटर और सेंट पॉल गिरिजाघर पर 11 दिसंबर,2016 को आत्मघाती हमले में 29 लोगों की मौत हुई थी। टंटा और एलेक्जेंड्रिया में उसके बाद अप्रैल में पाम संडे उत्सव के दौरान हमले में 45 लोगों की मौत हो गयी थी।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!