Edited By Pardeep,Updated: 12 Feb, 2020 01:07 AM
मिस्र की पुलिस ने उत्तरी सिनाई प्रांत में गोलीबारी के दौरान 17 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मिस्र के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र ने अल-अरीश शहर के अल-ओबैदत इलाके में...
काहिराः मिस्र की पुलिस ने उत्तरी सिनाई प्रांत में गोलीबारी के दौरान 17 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मिस्र के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र ने अल-अरीश शहर के अल-ओबैदत इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
उन्होंने कहा कि पुलिस बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में सभी 17 आतंकवादी मारे गए और उनके ठिकाने से कई स्वचालित बंदूकें और बम बरामद हुए है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले उत्तरी सिनाई प्रांत में आतंकवादियों ने मुख्य सुरक्षा नाके पर हमला किया था सेना ने कारर्वाई करते हुये 10 आतंकवादियों को मार गिराया था।