US जाने वाली फ्लाइट्स से Emirates ने हटाया मुस्लिम स्टाफ

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 06:34 PM

emirates changed pilot and crew rosters on us bound flights

अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा 7 मुस्लिम देशों के लोगों की एंट्री पर बैन लगाने के बाद Emirates एयरलाइंस को भी अपने फ्लाइट अटेंडेंट्स और पायलट्स का रोस्टर बदलना ...

दुबई:अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा 7 मुस्लिम देशों के लोगों की एंट्री पर बैन लगाने के बाद Emirates एयरलाइंस को भी अपने फ्लाइट अटेंडेंट्स और पायलट्स का रोस्टर बदलना पड़ा है।अमरीका जाने वाली सभी फ्लाइट्स में ये बदलाव किया गया है।Emirates एयरलाइंस ने रोस्टर से मुस्लिम स्टाफ में बदलाव किया है।


एमिरेट्स एयरलाइंस के स्पोक्सपर्सन ने कहा,''अमरीका में एंट्री को लेकर किए गिए ये बदलाव सभी पैसेंजर्स और फ्लाइट ऑपरेशन क्रू पर भी लागू होते हैं।''जिसके चलते हम अपने क्रू मेंबर्स में बदलाव कर रहे हैं।कतर,एमिरेट्स और एतिहाद एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट्स पर स्टेटमेंट जारी कर रखा है कि अमरीका जा रहे पैसेंजर्स को एंट्री के लिए ग्रीन कार्ड और डिप्लोमैटिक वीजा जरूरी है।


बता दें कि एमिरेट्स एयरलाइंस की ओनरशिप दुबई सरकार के पास है।इस एयरलाइंस की दुबई से न्यूयॉर्क,वॉशिंगटन डीसी और लॉस एंजिलिस के लिए रोजाना 11 उड़ानें हैं।बीते शनिवार ट्रंप ने प्रोटेक्शन ऑफ द नेशन फ्रॉम फॉरेन टेररिस्ट एंट्री इनटू द यूनाइटेड स्टेट्स' नाम का एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया।जिससे 7 मुस्लिम देशों इराक, ईरान, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के नागरिकों को 3 महीने तक वीजा देने पर रोक लग गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!