इथियोपिया के PM को शांति का नोबेल, पड़ोसी देश से विवाद खत्म कर पेश की मिसाल

Edited By vasudha,Updated: 11 Oct, 2019 04:14 PM

ethiopian pm gets nobel for peace

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है । यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है...

इंटरनेशनल डेस्क: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया जाएगा। नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी को शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अबिय को मिले इस सम्मान के जरिए इथियोपिया और पूर्व व उत्तर-पूर्व अफ्रीकी क्षेत्र में शांति के लिए प्रयास कर रहे सभी लोगों को भी पहचान मिली है।

PunjabKesari

43 साल के अबी अहमद अप्रैल 2018 में इथोपिया के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता को बहाल करेंगे। इरीट्रिया के राष्ट्रपति इसाइआस अफवेरकी के साथ अबिय ने शांति समझौते के लिए तेजी से काम किया और दोनों देशों के बीच लंबे अर्से से चले आ रहे विवाद को खत्म किया। अबी को नोबेल दिए जाने के लिए यही सबसे बड़ा आधार बना।

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!