ईयू ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को जनवरी 2023 तक बढ़ाया

Edited By Pardeep,Updated: 26 Jul, 2022 10:22 PM

eu extends economic sanctions on russia until january 2023

यूरोपीय संघ (ईयू) ने रुस पर आर्थिक प्रतिबंधों को अगले वर्ष जनवरी तक बढ़ा दिया है। परिषद ने कहा कि यूक्रेन में रुस के अकारण और अनुचित सैन्य हमले के विरोध में पहली बार 2014 में प्रतिबंध शुरू किए

ब्रुसेल्सः यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को अगले वर्ष जनवरी तक बढ़ा दिया है। परिषद ने कहा कि यूक्रेन में रूस के अकारण और अनुचित सैन्य हमले के विरोध में पहली बार 2014 में प्रतिबंध शुरू किए गए थे बाद में इन प्रतिबंधों को फरवरी 2022 में बढ़ाया गया था। इन प्रतिबंधों में वित्त, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और दोहरे उपयोग वाले सामान, उद्योग, परिवहन और विलासिता के सामान है। 

जानकारी के अनुसार मंत्रियों ने अगस्त से मार्च तक गैस की मांग को 15 प्रतिशत तक कम करने के लिए यूरोपीय कानून के ड्राफ्ट को मंजूरी दी।        

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गैस व्यवधान के खतरे का सामना करने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। ईयू ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में आर्थिक प्रतिबंधों अलावा कई प्रतिबंध लगाए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!