Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 11:20 AM
यूरोपीय संघ ने 28 जून को औपचारिक रूप से रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की अवधि और 6 महीने बढ़ा दी...
मॉस्कोः यूरोपीय संघ ने 28 जून को औपचारिक रूप से रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की अवधि और 6 महीने बढ़ा दी। संघ ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष विराम के लिए की गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में रूस विफल रहा है। यूरोपीय संघ के नेताओं ने पिछले सप्ताह इस कदम का अनुमोदन किया था। इस बीच रूस ने कहा है कि ये प्रतिबंध अप्रभावी हैं। यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध बढ़ाने का निर्णय अनुमोदन में लिया था।
अनुमोदन के समय यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने यह बात कही। समाचार एजैंसी सिन्हुआ के अनुसार, टस्क ने कहा, “मिंस्क समझौते को पूरी तरह लागू करने न करने के कारण यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का विस्तार करेगा।” यूरोपीय संघ (EU) ने यह निर्णय ब्रसेल्स में 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और रक्षा, ब्रेक्सिट, प्रवासन और आर्थिक विकास के एजेंडे पर चर्चा के दौरान लिया था। यूरोपीय संघ ने सबसे पहले यूक्रेन संघर्ष के विरोध में रूस के वित्तीय, ऊर्जा और रक्षा उद्योगों को लक्षित करते हुए 2014 में आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे।