ईयू ने रूस पर प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2018 05:25 PM

european union extends crimea sanctions for another year

यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन से हटाकर क्रीमिया को 2014 में रूसी संघ में मिलाने को लेकर रूस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की अवधि सोमवार को एक और साल के लिए बढ़ा दी। इस कदम से निर्यात और आयात पर रोक रहेगी और क्रीमिया में ईयू आधारित कंपनियों द्वारा निवेश...

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन से हटाकर क्रीमिया को 2014 में रूसी संघ में मिलाने को लेकर रूस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की अवधि सोमवार को एक और साल के लिए बढ़ा दी। इस कदम से निर्यात और आयात पर रोक रहेगी और क्रीमिया में ईयू आधारित कंपनियों द्वारा निवेश और पर्यटन सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा।

संघ ने एक बयान में कहा कि काउंसिल (ईयू के सदस्य देशों) ने रूस द्वारा क्रीमिया और सेवस्तोपोल को अवैध रूप से मिलाए जाने पर लगाए गए प्रतिबंधों को 23 जून, 2019 तक बढ़ा दिया है। उसने कहा कि रूसी संघ द्वारा स्वायत्त गणराज्य के क्रीमिया और सेवस्तोपोल शहर को अवैध रूप से मिलाए जाने के चार साल बाद यूरोपीय संघ ने दोहराया कि वह इसे मान्यता नहीं देता और अंतरराष्ट्रीय कानून के इस उल्लंघन की ङ्क्षनदा करता रहा है।

अप्रैल , 2014 में रूस द्वारा कब्जे के बाद पूर्वी यूक्रेन में मास्को समर्थित विद्रोह के बाद से दस हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस ने हालांकि इस बात के साक्ष्य होने के बावजूद आरोपों को खारिज किया है कि वह लड़ाई में शामिल रहा है और विद्रोहियों को खुले रूप से राजनीतिक समर्थन देता है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!