प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी की हर अपडेट, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

Edited By Isha,Updated: 18 May, 2018 04:38 PM

everyday of prince harry and megan merkel s royal wedding

ब्रिटेन के Prince of Wales चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी कल  अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है । इस शाही शादी पर पूरी दुनिया नजर जमाए बैठी है

इंटरनैशनल डेस्कः ब्रिटेन के Prince of Wales चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी कल अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मर्कल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस शाही शादी पर पूरी दुनिया नजर जमाए बैठी है। दोपहर के समय शुरू होने वाली शादी का टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। 'पंजाब केसरी' आपको इस शाही शादी से जुड़ी हर एक जानकारी सिर्फ एक क्लिक में देगा तो आइए जानते है अभी तक क्या चल रही है शादी की प्लानिंग। ब्रिटेन के समय अनुसार शादी की रस्में सुबह के 9ः30 बजे वहीं भारतीय समय अनुसार दोपहर के 2 बजे के करीब शादी शुरू होगी ।   

PunjabKesari
मार्कीट से रॉयल किचन तक Royal Wedding का खुमार, होगा सीधा प्रसारण
ब्रिटेन के शाही परिवार में महारानी एलिजाबेथ के पोत्र हैरी और अमरीकी टीवी स्टार मेगन मर्केल की होने वाली शाही शादी का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। शनिवार यानी 19 मई को होने वाली इस शादी की मार्कीट से रॉयल किचन तक की  तैयारियां खूब रोमांचित कर रही हैं।

Royal wedding में मुंबई के मशहूर डब्बावाला जोड़े को देंगे ये खास उपहार
ब्रिटेन के  प्रिंस हैरी व अमरीकी एक्टर मेगन मार्केल 19 मई को शादी करेंगे। लेकिन इस शादी के लिए ब्रिटेन से कोसों दूर भारत की औद्योगिक राजधानी मुम्बई के एक डिब्बेवाले वर्ग में खासा उस्ताहित दिख रहा है। करीब 5000 लोग पूरी मुम्बई में 2 लाख से अधिक टिफिन पहुंचाने का काम करते हैं। इन्होंने इस शादी के दिन के लिए खास तैयारी की है। शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डब्बावाला की ओर से भी होगा। इस खास उपहार के लिए डब्बावाला ने दूल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है, उन्होंने प्रिंस हैरी के लिए केसरी रंग की पगड़ी भी खरीदी है। 

शाही शादी में शामिल नहीं होंगे मेगन के पिता
शनिवार को प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की होने वाली शाही शादी की तैयारियां पूर्ण्तः जोरों पर है हालांकि मेगन ने यह पुष्टि की है कि उनके बीमार पिता इस शादी में शामिल नहीं होंगे। इस बीच ब्रिटिश सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों ने शाही शादी की तैयारी के तहत गुरुवार को विंडसर की सडक़ों पर रिहर्सल की।

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को तोहफे में सांड देगा भारत
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमरीकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल शनिवार यानी 19 मई को एक दूसरे के हो जाएंगे। इस रॉयल वेडिंग में भारत तोहफे में सांड देनेवाला है।  'मैरी- द इंडियन बुल' नाम का यह सांड फिलहाल महाराष्ट्र के एक सेंचुरी में रह रहा है। प्रिंस हैरी और मेगन के सम्मान में इसका नाम 'मैरी' रखा गया। यह उनकी शादी के लिए सबसे अनूठा तोहफा होगा क्योंकि उन दोनों का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है।

PunjabKesari
ये 10 नन्हे बाराती बढ़ाएंगे प्रिंस हैरी-मेगन की शादी की शान
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी  इस हफ्ते  शनिवार यानि 19 मई  को होने जा रही है  । इंग्लैंड के विंडसर कैसल में होने वाली इस रॉयल वैडिंग में दुनिया भर के हजारों मेहमान शामिल होंगे। शादी में आने वाले मेहमानों से लेकर खाने तक हर चीज पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।  इस शाही शादी की तैयारियां भी शाही ही होंगी। 

शादी में पहंचने वाले 600 मेहमानों को माननी होंगी ये 7 शर्ते
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की 19 मई को अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल से शादी होनी है। शादी की सेरेमनी ब्रिटेन के विंडसर कैसल चर्च में होगी। 600 मेहमानों को वेडिंग सेरेमनी का न्योता दिया गया है पर शादी में शामिल होने वाले मेहमानो को 7 शर्ते माननी होगी। आईए हम आपको बताए कौन सी है ये शर्ते- 

बेघर लोगों के लिए मुसीबत बनी प्रिंस हैरी की शादी (देखें तस्वीरें)
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हालीवुड अभिनेत्री मेगन मर्केल की शादी इसी हफ्ते शनिवार को होने जा रही है। यह शादी इंग्लैंड के शहर विंडसर में होगी। उनकी शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया जाएगा और इस तरह दुनियाभर के लोग इस रॉयल शादी को लाइव देख पाएंगे।

प्रिंस हैरी और मेगन का शादी पर खास अंदाज में होगा स्वागत
ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस हैरी और अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी पर रायल जोड़े के स्वागत का खास व परम्परागत इंतजाम किया गया है।शाही महल के अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने शादी के उत्सव के लिए शाही संग्रह से एक खुली शाही बग्गी का चयन किया है। अधिकारियों ने बताया कि 19 तारीख को शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा बग्गी पर सवार होगा।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!