सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलास, रोहिंग्या मुसलमानों के गांवों पर चलाया बुलडोजर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 04:41 PM

exhibit from satellite image bulldozers run on rohingya muslims villages

म्यांमार में अंतहीन तकलीफों को झेल अपना सबकुछ छोड़ शरणार्थी बनने को मजबूर रोहिंग्या समुदाय के साथ क्रूरता की नई घटनाएं सामने आ रही है। सैटेलाइट इमेजों से मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार में रोहिंग्या बहुल गांवों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है।...

यांगून : म्यांमार में अंतहीन तकलीफों को झेल अपना सबकुछ छोड़ शरणार्थी बनने को मजबूर रोहिंग्या समुदाय के साथ क्रूरता की नई घटनाएं सामने आ रही है। सैटेलाइट इमेजों से मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार में रोहिंग्या बहुल गांवों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। म्यांमार की आर्मी ने रोहिंग्या बहुल रखाइन प्रांत में इमारतों को ढहाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह रोहिंग्या समुदाय की आखिरी निशानी भी है

क्लोरॉडो के डिजिटल ग्लोब द्वारा जारी सैटेलाइट तसवीरों के मुताबिक कई गांव अब खाली नजर आ रहे हैं। म्यांमार की सरकार ने मामले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र का पुनर्निमाण किया जा रहा है। किसी के घर उजाड़ने का कोई इरादा नहीं है. पूरी घटनाक्रम पर जब ग्लोबल मीडिया ने रोहिंग्या समुदाय के लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि म्यांमार में हमारी संस्कृति की आखिरी निशानी मिटायी जा रही है, ताकि फिर से हम वापस लौट न सके।
PunjabKesari
एजेंसी के मुताबिक एक महिला ने बताया कि जब वह बांग्लादेश से अपने घर मायिन ह्लट वापस लौटी थी तब उसे वहां की हालत देखकर काफी हैरानी हुई थी। उसने बताया कि बहुत से घरों को पिछले साल जला दिया गया और सब कुछ खत्म कर दिया गया। यहां तक कि वहां पेड़ों को भी नष्ट कर दिया गया। महिला ने एपी को बताया कि उन्होंने बुलडोजर से सब कुछ नष्ट कर दिया। मैंने बड़ी मुश्किल से अपना घर पहचाना। सभी घर अब खत्म हो चुके हैं। सारी यादें भी जा चुकी हैं। उन्होंने सब कुछ खत्म कर दिया।’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!