श्रीलंका में फिर हमले की साजिश, मस्जिद के पीछे मिले विस्फोटक व कार

Edited By Tanuja,Updated: 04 May, 2019 04:22 PM

explosives found buried in sri lanka mosque backyard

श्रीलंका में मस्जिद के पिछले हिस्से से तीन देसी बम और 100 ग्राम अमोनिया दबा मिला है। यह विस्फोटक शुक्रवार रात को वेलिपेन्ना से स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद बरामद हुए हैं...

कोलंबो/दुबईः श्रीलंका में  आज पुलिस ने एक और हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस को मस्जिद के पिछले हिस्से से तीन देसी बम और 100 ग्राम अमोनिया दबा मिला है। यह विस्फोटक शुक्रवार रात को वेलिपेन्ना से स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि विस्फोटकों की बरामदगी के बाद 42 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने माउंट लाविनिया के पीरीवेना मावथ के एक घर से उच्च तकनीक वाले 16 सर्किट बोर्ड, 16 सिम कार्ड्स, बहुत सी सीडी, कंप्यूटर उपकरण और कार जब्त की हैं।
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार प्रत्येक सर्किट बोर्ड में 12 सिम कार्ड रखने की क्षमता थी। इन चीजों के साथ एक 52 साल के शख्स को हिरासत में लिया गया है। यह बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब ताजा धमाकों की आशंका के चलते अधिकारियों ने राजधानी में साप्ताहांत को रद्द कर दिया है। कोलंबो के प्रवक्ता फादर एडमंड तिलकरत्ने ने कहा कि यह निर्णय कोलंबो के मुख्य पादरी कार्डिनल मालकोल्म रंजीत ने लिया है। उन्होंने शनिवार और रविवार के मासिस (जनसमूह) को बंद कर दिया है।

PunjabKesari
सऊदी में 2 गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम मौलाना रीला है जो ISIS प्रेरित और श्रीलंका हमलों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम का बहनोई है और दूसरा उसका साथी है जिसका नाम शहनावाज है। इन्हें पिछले हफ्ते भारतीय खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। हाशिम नेशनल तौहीद जमात का मुखिया था और उस समूह का सदस्य था जिसने श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।
PunjabKesari
हमलों से पहले भारत ने श्रीलंका को कई चेतावनी जारी की थी लेकिन उसे नजरंदाज किया गया। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह अपने सऊदी समकक्षों के संपर्क में हैं। वह इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि श्रीलंका हमलों के पीछे जिम्मेदार आईएस और केरल (कासरगोड़), कोयंबटूर (तमिलनाडु) के मॉड्यूल के बीच कोई लिंक तो नहीं है। इसके लिए एक टीम को सऊदी अरब भेजा गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!