अध्ययन में चंद्रमा के बारे में हुआ ये खुलासा

Edited By ,Updated: 13 Oct, 2016 02:20 PM

face of the moon to change completely in 81 000 years time

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि चंद्रमा हर 81 हजार साल में अपना रूप बदलता है। उसके रूप में यह बदलाव धूमकेतुओं और...

वॉशिंगटन: एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि चंद्रमा हर 81 हजार साल में अपना रूप बदलता है। उसके रूप में यह बदलाव धूमकेतुओं और क्षुद्र ग्रहों की बमबारी से उसकी सतह पर होने वाले परिवर्तनों के कारण होता है। इस बदलाव की गति अब तक सोची गई गति से 100 गुना ज्यादा तेज है।

इस अध्ययन में नासा के अंतरिक्ष यान से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। धूमकेतुओं, क्षुद्रग्रहों और इनसे जुड़े अंश चंद्रमा की सतह पर कुछ बनाते हैं तो कुछ हटाते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इनसे बने गड्ढों का मूल इस्तेमाल भौगोलिक इकाइयों की आयु का पता लगाने में किया जाता है। गड्ढों की संख्या और वापस आने वाले नमूनों की रेडियोमीट्रिक उम्र से चंद्रमा पर मौजूद चीजों और सौरमंडल की अन्य चीजों की आयु के आकलन में मदद मिलती है।

अमरीका की एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और कोर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नासा के लूनार रीकानसन्स ऑर्बिटर कैमरे द्वारा ली गई ‘पहले और बाद’ की तस्वीरों का आकलन किया था। शोधकर्ताओं ने नए प्रभाव वाले 222 गड्ढों की पहचान की और पूर्व के मॉडलों द्वारा बताई गई संख्या की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा गड्ढे देखे। यह अध्ययन नेचर नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!