रूस ने यूक्रेन के जहाज़ों पर किया कब्जा, बढ़ा युद्ध का खतरा (देखें वीडियो)

Edited By Tanuja,Updated: 26 Nov, 2018 12:05 PM

fears of war as russia seizes ukraine navy ships

रूस द्वारा यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाज़ों पर हमला करके उन पर क़ब्ज़े के बाद युद्ध का खतरा बढ़ गया है। ये घटना क्रीमियाई प्रायद्वीप के पास की है जहां रूस की तरफ से की गई फायरिंग में यूक्रेन के कई नाविक घायल हो गए....

मॉस्कोः  रूस  द्वारा यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाज़ों पर हमला करके उन पर क़ब्ज़े के बाद युद्ध का खतरा बढ़ गया है। ये घटना क्रीमियाई प्रायद्वीप के पास की है जहां रूस की तरफ से की गई फायरिंग में यूक्रेन के कई नाविक घायल हो गए।  इस घटना से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन के तीन नौसैनिक जहाज़ गैरकानूनी तरीके उसकी जल सीमा में से घुस आए थे। दोनों देश इन हालात के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं।
PunjabKesari
क्रीमियाई प्रायद्वीप काला सागर और आज़ोव सागर (Azov sea) को एक दूसरे से अलग करता है। साल 2014 तक यूक्रेन और रूस दोनों को इस हिस्से का इस्तेमाल करने का हक़ था लेकिन पिछले चार से इस इलाके पर रूसी सेना का कब्जा है। यूक्रेन के जहाज आज़ोव सागर में स्थित मैरीयूपॉल शहर जाते हैं।  इस शहर पर कब्जा करने वालों को रूस का समर्थन हासिल है। यहां साल 2014 से लेकर अब तक करीब 10 हज़ार लोग मारे गए हैं।
 

लेकिन रूस ने एक पुल के नीचे टैंकर तैनात करके आज़ोव सागर की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है।  ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रीमियाई प्रायद्वीप के पास बने पुल के नजदीक कई रूसी जहाज इलाके पर नजर रखने के लिए उड़ान भर रहे हैं.यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने देश की नेशनल सिक्यॉरिटी एंड डिफ़ेंस काउंसिल की मीटिंग में रूस के कार्रवाई को 'सनक' भरा क़दम बताया है।
 

 

इस बीच यूरोपीय संघ ने रूस से कहा है कि "यूक्रेन को कर्च से आज़ोव सागर में अपने हिस्से में जाने से न रोका जाए।" नॉटो ने भी इस मामले में यूक्रेन का समर्थन किया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने यूक्रेन के तीन नौसैनिक पोतों को जब्त कर लेने की रूस के पुष्टि करने के बाद एक आपात बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने ये जानकारी दी। 
 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!