Edited By Isha,Updated: 02 Jun, 2018 05:51 PM
यमन में सरकार समर्थक बलों और शिया विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई में कम से कम 28 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ हफ्तों में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन
इंटरनैशनल डेस्कः यमन में सरकार समर्थक बलों और शिया विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई में कम से कम 28 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ हफ्तों में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं का समर्थन प्राप्त सरकारी बल हूती विद्रोहियों के साथ लड़ते हुए पश्चिमी तट के आस-पास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। गठबंधन की तरफ से पैदल सेना को हवाई हमले की मदद मिलती है।
अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों ने अल - फजा शहर पर हमला कर सरकार समर्थक 18 सैनिकों की हत्या कर दी और 30 अन्य को घायल कर दिया। कल के हमले में 10 विद्रोही भी मारे गए थे। अधिकारियों ने नाम न जाहिर रखने की शर्त पर आज ये जानकारियां दीं। यह सैन्य गठबंधन मार्च 2015 से जारी एक युद्ध में ईरान से सहयोग प्राप्त विद्रोहियों से लड़ रहा है । इस में अबतक 10,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी सना समेत उत्तरी यमन के अधिकतर हिस्सों पर हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है।