विपक्षी नेता लैपिड का बयानः अपने नागरिकों के लिए “न्यायपूर्ण युद्ध” लड़ रहा इजरायल, वर्ना 10 सेकंड में मौत तय !

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 06:06 PM

fighting just war to make sure israelis are safe opposition leader lapid

इजरायल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने कहा कि देश “न्यायपूर्ण युद्ध” लड़ रहा है ताकि नागरिकों को हिजबुल्लाह और ईरान के हमलों से सुरक्षित रखा जा सके। इस बीच ईरान-इजरायल संघर्ष तेज हो गया है, ड्रोन-मिसाइल हमले जारी हैं और 24 घंटे में 179 लोग घायल हुए...

International Desk: ईरान के साथ जंग के बीच  इजरायल के विपक्षी नेता यायर लैपिड का बड़ा बयान सामने आया है। Yair Lapid ने कहा है कि इजरायल एक “न्यायपूर्ण युद्ध” लड़ रहा है ताकि देश के नागरिकों को आतंकवादी संगठनों के हमलों से सुरक्षित रखा जा सके। तेल अवीव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तरी इजरायल में लगातार खतरा बना हुआ है, क्योंकि Hezbollah और Iran की ओर से ड्रोन और रॉकेट हमले किए जा रहे हैं। लैपिड ने कहा,“अगर अभी सायरन बजे तो आपको तुरंत भागना होगा, वरना 10 सेकंड में मौत हो सकती है।

 

हिजबुल्लाह इस इलाके पर बमबारी कर रहा है और ईरान यहां ड्रोन व रॉकेट भेज रहा है। इसलिए हम यह युद्ध लड़ रहे हैं ताकि इजरायल के लोग सुरक्षित रह सकें।”  वेस्ट एशिया में यह संघर्ष 28 फरवरी से और तेज हो गया, जब United States और Israel ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की भी मौत होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल से जुड़े ठिकानों तथा पश्चिम एशिया के कई इलाकों पर ड्रोन, मिसाइल व रॉकेट हमले किए।

 

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 179 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।  हालांकि मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये चोटें सीधे मिसाइल हमलों से हुईं या हमले के दौरान शेल्टर की ओर भागते समय। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद अब तक 2,745 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है। इजरायल ने दावा किया कि गुरुवार तड़के ईरान ने चौथी बार बैलिस्टिक मिसाइल हमला करने की कोशिश की।मिसाइल को हवा में ही रोक लिया गया। हमले के बाद Jerusalem, दक्षिणी इलाकों और West Bank में सायरन बजाए गए।
 

  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!