Edited By Tanuja,Updated: 09 May, 2019 04:28 PM
उत्तर पश्चिमी शहर तबरेज के ऐतिहासिक बाजार में आग लग गई जिसमें 16 लोग मामूली रूप से घायल हुए....
तेहरानः उत्तर पश्चिमी शहर तबरेज के ऐतिहासिक बाजार में आग लग गई जिसमें 16 लोग मामूली रूप से घायल हुए। हालांकि आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए' ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे तबरेज के बाजार में लगी थी।
आग पर काबू पाने में छह घंटे लगे। 5500 दुकानों के बाजार की लगभग 150 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग कैसे लगी इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बाजार को 2010 में यूनेस्को ने विश्व की ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा दिया था।