अमेरिकाः शिकागो में एक घर में विवाद के बाद गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 15 Jun, 2021 10:30 PM

firing at a house in chicago 4 killed 4 injured

अमेरिका में शिकागो के एंगलवुड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस

शिकागोः अमेरिका में शिकागो के एंगलवुड इलाके के एक घर में बहस के बाद हुई गोलीबारी की घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना मंगलवार तड़के करीब 5:42 बजे हुई। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को पीड़ितों के बारे में थोड़ी जानकारी मिली है। 
PunjabKesari
माना जा रहा है कि इनमें से कोई भी नाबालिग नहीं था। जान गंवाने वाली महिलाओं की उम्र एवं पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस प्रवक्ता टॉम हर्न ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि गोलीबारी करने वाला एक व्यक्ति था या एक से अधिक लोग घटना में शामिल हैं। साथ ही गवाहों का पता लगाने का भी प्रयास जारी है। 
PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक, चार घायलों में से 25 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति के सिर में पीछे से गोली मारी गई। इनकी हालत के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि 23 वर्षीय युवती और एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 
PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!