अमरीकी स्कूलों में सुरक्षा को लेकर बंद के दौरान हुई फायरिंग, लोगों में आक्रोश बढ़ा

Edited By Tanuja,Updated: 22 Apr, 2018 11:22 AM

firing during us shutdown  resentment raising among people

अमरीका में गत दिवस एक बार फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में हुई फायरिंग की घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। दरअसल यह घटना उस समय हुई जब स्कूलों में बढ़ती एेसी घटनाओं के विरोध व बच्चों सुरक्षा को लेकर देश भर में बंद रखा गया था...

 वॉशिंगटनः अमरीका में गत दिवस एक बार फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में हुई फायरिंग की घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। दरअसल यह घटना उस समय हुई जब स्कूलों में बढ़ती एेसी घटनाओं के विरोध व बच्चों सुरक्षा को लेकर देश भर में बंद रखा गया था। लोगों ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते एेसी घटनाओं को खतरनाक बताया है।

उल्लेखनीय है कि  गत दिवस स्कूल में हुइ इस गोली बारी घटना में एक छात्र घायल हो गया व अन्य छात्रों ने क्लास में बंद होकर जान बचाई। हमलावर गिटार के केस में मशीनगन छुपाकर लाया था। हमले के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने माफी भी मांगी है।  बता दें कि 2  महीने पहले भी फ्लोरिडा के स्‍टोनमैन डगलस हाई स्‍कूल में फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

स्कूल के पूर्व छात्र निकोलस क्रूज ने स्‍टोनमैन डगलस हाई स्‍कूल में वैलेंटाइंस डे के दिन एआर-15 ऑटोमैटिक राइफल से 15 छात्रों और दो स्‍टाफ मेंबर्स की हत्‍या कर दी थी। अमरीकी स्कूल में गोलीबारी की दूसरी सबसे बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला क्रूज इसी स्कूल में पढ़ता था। उसे अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले साल स्कूल से निकाल दिया गया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!