पाकिस्तान के एक स्कूल में गोलीबारी, चार बच्चे घायल

Edited By shukdev,Updated: 24 Oct, 2018 06:45 PM

firing in a school in pakistan four children injured

पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक स्कूल में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है, जिसमें कम से कम चार बच्चे घायल हो गए हैं। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दानिश कादा स्कूल के द्वार पर गोलीबारी...

कराची : पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक स्कूल में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है, जिसमें कम से कम चार बच्चे घायल हो गए हैं। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दानिश कादा स्कूल के द्वार पर गोलीबारी की। यह एक निजी स्कूल है, जो शहर के उपनगरीय इलाके में है। गोलीबारी में चार विद्यार्थियों के पांवों में गोलियां लगी हैं। घायलों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। उनकी उम्र नौ से 12 साल के बीच है।

PunjabKesariघायल बच्चों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सलीम अहमद खोसा ने गोलीबारी की घटना की निंदा की है और कहा कि हमले में शामिल लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 2014 में तालिबान आतंकवादियों ने पेशावर में एक स्कूल में हमला किया था जिसमें 149 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!