दुनिया में पहली बार बच्चे के दोनों हाथों का सफल ट्रांसप्लांट (photos)
Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 01:29 PM
बॉल्टमॉर में रहने वाले 10 साल के जियॉन हार्वे दुनिया का पहला इंसान है जिसके दोनों हाथों का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया
न्यूयार्क: बॉल्टमॉर में रहने वाले 10 साल के जियॉन हार्वे दुनिया का पहला इंसान है जिसके दोनों हाथों का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया।
10 साल का यह बच्चा अब लिख सकता है, कपड़े पहन सकता है और यहां तक कि बेसबॉल भी खेल सकता है।मानव अंगों के ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जुलाई, 2015 में 8 साल के जियॉन का ट्रांसप्लांट किया गया था। इस बात को अब 2 साल हो चुके हैं और उसके दोनों हाथों बिल्कुल स्वस्थ हैं।जियॉन के इस ट्रांसप्लांट के नतीजे बुधवार को एक मैडीकल जर्नल में प्रकाशित हुए।
इस ऑप्रेशन में शामिल डाक्टरों ने इस ट्रांसप्लांट को सफल बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के बाकी बच्चों को भी इस तकनीक से मदद मिलेगी।