Edited By ,Updated: 16 Apr, 2017 05:41 PM
अमरीकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनका 11 साल का बेटा इन गर्मियों में व्हाइट हाऊस में आकर रह सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद पर काबिज होने...
वॉशिंगटन: अमरीकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनका 11 साल का बेटा इन गर्मियों में व्हाइट हाऊस में आकर रह सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद पर काबिज होने के बाद वाशिंगटन डीसी आ गए थे लेकिन मेलानिया और उनका बेटा बैरन न्यूयार्क में ही रहे ताकि बैरन की स्कूल की पढ़ाई पूरी हो सके।
व्हाइट हाऊस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ट्रंप की पत्नी इन गर्मियों में बेटे की इस साल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उसके साथ आधिकारिक रूप से व्हाइट हाऊस में आकर रहेंगी। बैरन 1963 के बाद व्हाइट हाऊस में रहने वाला पहला लड़का होगा। इससे पहले जॉन एफ केनेडी जूनियर बाल्यावस्था में यहां रहे थे।