सऊदी में महिलाओं को लेकर जुड़ा नया अध्याय,  मिली एक और आजादी (video )

Edited By Tanuja,Updated: 22 Sep, 2018 02:32 PM

first saudi woman presents main news bulletin on saudia tv

सऊदी अरब में  20 सितंबर महिलाओं  को लेकर एक नया अध्याय जुड गया।  यहां पहली महिला न्यूज एंकर बनीं वियाम अल दखील ने सऊदी अरब के मुख्य चैनल पर शाम की न्यूज पढ़ी...

रियादः सऊदी अरब में  20 सितंबर महिलाओं  को लेकर एक नया अध्याय जुड गया।  यहां पहली महिला न्यूज एंकर बनीं वियाम अल दखील ने सऊदी अरब के मुख्य चैनल पर शाम की न्यूज पढ़ी। वियाम ने उमर अल नाशवान के साथ मुख्य टीवी चैनल सउदिया पर शाम के समाचार पेश किए।  सोशल मीडिया ने इसे सऊदी अरब में महिलाओं के लिए नया मील का पत्थर बताया क्योंकि ये चैनल सरकार   द्वारा संचालित है और यहां किसी महिला द्वारा शाम की न्यूज पेश करना पहली घटना है।
PunjabKesari
वियाम अल दखील पत्रकारिता के पेशे से ही जुड़ी हैं, लेकिन इस चैनल पर प्राइम टाइम की न्यूज को पेश करने का उनका ये पहला अवसर है।  इससे पहले वह सीएनबीसी अरबिया के लिए काम कर चुकी हैं।  दरअसल सऊदी अरब में ये कदम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत उठाया गया है। इसके तहत अब सऊदी अरब में महिलाओं की आजादी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं  जिससे ज्यादा ज्यादा क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके । 

 

والله انها بطلة شخصيتها قوية وواثقة
نموذج رائع 😎

— هدوء الروح ™عالية خان (@aliya_m1khan) September 20, 2018


विजन 2030 के तहत  अब महिलाओं को सऊदी अरब में ड्राइविंग की आजादी, फुटबॉल मैच देखने की छूट दी गई है। नौकरियों में भी महिलाओं को अब ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। प्रिंस मोहम्मद सलमान ने प्रस्ताव रखा है कि इस दशक में नौकरी में महिलाओं की संख्या एक तिहाई हो जाए। अभी महिलाओं की संख्या नौकरियों में 22 फीसदी है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!