Edited By Pardeep,Updated: 17 Sep, 2019 01:05 AM
मैक्सिको के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक बार में बंदूकधारियों ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात को उस समय हुई जब देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा...
मैक्सिको सिटीः मैक्सिको के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक बार में बंदूकधारियों ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात को उस समय हुई जब देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था। तबास्को की खाड़ी तटीय राज्य में अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में बताया कि सभी पीड़ित पुरुष थे और इनमें से तीन भाई थे।