फ्लोरिडा हमलाः सऊदी अरब ने की जांच में सहयोग की पेशकश
Edited By Tanuja,Updated: 09 Dec, 2019 12:08 PM
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल साउद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात कर फ्लोरिडा स्थित नौसेना ...
दुबईः सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल साउद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात कर फ्लोरिडा स्थित नौसेना अड्डे पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच में सहयोग करने की पेशकश की है। सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने अपनी रिपोटर् में बताया है कि प्रिंस सलमान ने रविवार को इस घटना पर शोक व्यक्त किया और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के लोग इस घटना को सुनकर दुखी और आश्चर्यचकित हैं। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के एक सैनिक ने गत शुक्रवार को प्लोरिडा स्थित पेंसाकोल नौसेना अड्डे पर गोलीबारी कर तीन अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी थी। इस घटना में आठ अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी ने रविवार को कहा था कि वह इस आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है।