फ्लोरिडा पुलिस ने अधिकारी पर हमला करने वाले अश्वेत व्यक्ति को मार दी गोली

Edited By Tanuja,Updated: 18 Jul, 2020 10:09 AM

florida police shot black man after attacking officer

फ्लोरिडा पुलिस ने एक अधिकारी पर हमला करने वाले 19 वर्षीय काले व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया...

इंटरनेशनल डेस्कः फ्लोरिडा पुलिस ने एक अधिकारी पर हमला करने वाले 19 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। ‘फ्लोरिडा टाइम्स-यूनियन' की खबर के मुताबिक जाडेन डोमानी पर्किन्स को अटलांटिक बीच में बृहस्पतिवार तड़के पनेरा ब्रेड रेस्तरां के बाहर गोली मारी गई। अटलांटिक बीच फ्लोरिडा के जैक्सनविले शहर के पूर्व में स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के कर्मचारियों ने पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति के परेशानी पैदा करने की पुलिस से शिकायत की थी। अंतरिम प्रमुख विक्टर गुआलिलो ने बताया कि पर्किन्स ने सबसे पहले वहां पहुंचे अधिकारी पर हमला कर दिया।

 

अधिकारियों ने बताया कि जब दूसरा अधिकारी वहां पहुंचा, पर्किन्स उस समय भी पहले अधिकारी के सिर पर वार कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद पर्किन्स दूसरे अधिकारी के पास पहुंचा और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की, जिसके चलते अधिकारी को एक गोली चलानी पड़ी। पर्किन्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ पुलिस अधिकारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पर्किन्स पर हत्या की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!