Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 02:11 PM
महिलाओं के लिए खूबसूरती बहुत मायने रखती है। लोग भी खूबसूरत महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन कई बार यह किसी के लिए आफत भी बन सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ मिस इंग्लैंड का खिताब जीत चुकी कटरीना हॉज के साथ जिसे खूबसूरती के कारण अपनी नौकरी से हाथ धोना...
इंटरनेशनल डेस्क: महिलाओं के लिए खूबसूरती बहुत मायने रखती है। लोग भी खूबसूरत महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। लेकिन कई बार यह किसी के लिए आफत भी बन सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ मिस इंग्लैंड का खिताब जीत चुकी कटरीना हॉज के साथ जिसे खूबसूरती के कारण अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
कटरीना हॉज मॉडलिंग का जाना माना नाम है जिसने 17 साल की उम्र में आर्मी ज्वॉइन कर लिया था। वह इराक में जंग भी लड़ चुकी है लेकिन उसकी खूबसूरती उसके रास्ते का रोड़ा बन गई।इसकी वजह से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जता था। आखिरकार उसे आर्मी की नौकरी छोड़नी पड़ी। अब 30 साल की हो चुकी कटरीना ने सोशल मीडिया पर अपने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि आर्मी के पुरुष जवान अकसर उसे प्रताड़ित करते थे। उनकी खूबसूरती की वजह से उन पर भद्दे कमेंट्स किये जाते थे। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई जांच नहीं की गई।
दो बच्चों की मां कटरीना ने बताया कि आर्मी में इस तरह का व्यवहार काफी शर्मिंदगी भरा है। उसे गालियां दी जाती थी, उसे गंदी नजरों से देखा जाता था। वह इस सब से परेशान हो चुकी थी और दिन रात अपने बैरक में जाकर रोती रहती थी। पूर्व मिस इंग्लैंड ने बताया कि उसने कई बार आर्मी अधिकारियों और लोंगों की जान बचायी थी। लेकिन इसके बावजूद उसे अपनी नौकरी को छोड़ना पड़ा।