Edited By Tanuja,Updated: 05 Mar, 2020 03:41 PM
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर का पेरू में निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। उनके बेटे फ्रांसिस्को पेरेस ...
लीमा: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर का पेरू में निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। उनके बेटे फ्रांसिस्को पेरेस डी क्यूलर ने बताया कि ईरान-इराक युद्ध और अल सल्वाडोर में गृह युद्घ के दौरान विश्व संस्था की अगुवाई करने वाले जेवियर पेरेज डी क्यूलर ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उन्होंने आरपीपी रेडियो को बताया, “ मेरे पिता का देहांत हो गया है। (स्थानीय समयनुसार) रात आठ बजकर नौ मिनट पर उनका निधन हुआ।”