फ्रांस: टिम्बकटू हमले में 15 आतंकवादी मार गिराए गए

Edited By Pardeep,Updated: 16 Apr, 2018 12:08 AM

france 15 terrorists killed in timbuktu attack

माली के ऐतिहासिक शहर टिम्बकटू में संयुक्त राष्ट्र ( संरा ) के एक केंद्र पर हुए हमले में करीब 15 आतंकवादी मार गिराए गए। फ्रांस की सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। संरा के मिनुसमा बल ने बताया कि टिम्बकटू के हवाई अड्डा क्षेत्र में रॉकेट, मोर्टार और कार...

पेरिस: माली के ऐतिहासिक शहर टिम्बकटू में संयुक्त राष्ट्र ( संरा ) के एक केंद्र पर हुए हमले में करीब 15 आतंकवादी मार गिराए गए। फ्रांस की सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। 
French special forces in Mali
संरा के मिनुसमा बल ने बताया कि टिम्बकटू के हवाई अड्डा क्षेत्र में रॉकेट, मोर्टार और कार बम हमले में उसके एक शांति रक्षक की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। फ्रांस ने कहा कि उसके सात सैनिक घायल हो गए जबकि माली के अधिकारियों ने इससे पहले घायल फ्रांसीसी सैनिकों की संख्या करीब एक दर्जन बताई थी।

संरा के शांतिरक्षक प्रमुख जीन पियरे लेक्रोइक्स ने ट्विटर पर हमले की निंदा की और प्रण किया," माली में शांति को समर्थन देने का हमारा निश्चय अडिग है।’’ फ्रांस के सैन्य प्रवक्ता पैट्रिक स्टीगर ने कहा कि हमलावर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के अपने मकसद में असफल हो गए। उन्होंने कहा, " करीब 15 ( हमलावर ) मार गिराए गए। ’’     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!