कार्टून विवादः फ्रांस ने ISI चीफ की बहन सहित 183 पाक नागरिकों का किया वीजा रद्द, 118 डिपोर्ट

Edited By Tanuja,Updated: 02 Nov, 2020 10:36 AM

france cancels visitor visa of 183 pak nationals

पैगंबर मोहम्मद के कार्टून विवाद मामले घिरे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आलोचना पर फ्रांस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा की बहन समेत...

इंटरनेशनल डेस्कः पैगंबर मोहम्मद के कार्टून विवाद मामले घिरे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आलोचना पर फ्रांस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा की बहन समेत 183 पाकिस्तानी नागरिकों का विजिटर वीजा रद्द व 118 पाकिस्तानी नागरिकों को जबरन डिपोर्ट कर दिया है। पेरिस में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से पूर्व ISI चीफ की बहन को फ्रांस में अस्थायी रूप से रहने की इजाजत देने का आग्रह किया है।

 

पाशा की बहन अपनी बीमार सास की देखभाल के लिए फ्रांस में विजिटर वीजा पर आई हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की टिप्पणी के बाद अधिकारियों ने पाशा की बहन समेत 183 पाकिस्तानी नागरिकों का विजिटर वीजा रद्द कर दिया था। पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान द्वारा मैक्रों की गई आलोचना के बाद फ्रांस के अधिकारियों ने हमारे 183 नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया, जिसमें पूर्व आईएसआई प्रमुख की बहन भी शामिल हैं। हमने स्थानीय अधिकारियों से पाशा की बहन को यहां रहने के देने की इजाजत देने का आग्रह किया है।

 

फ्रांस के अधिकारियों ने वैध दस्तावेज होने के बावजूद हमारे 118 नागरिकों को जबरन डिपोर्ट कर दिया है।  बता दें कि पिछले महीने स्कूल में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर पेरिस में 18 साल के किशोर ने एक स्कूल टीचर की गला काटकर हत्या कर दी थी। इस पर राष्ट्रपति मैक्रों ने इस्लाम पर विवादास्पद बयान दिया था, जिसको लेकर उनकी दुनियाभर में आलोचना हो रही है। तुर्की के राष्ट्रपति के अलावा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने मैक्रों की तीखी आलोचना की थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!