Edited By Pardeep,Updated: 02 Nov, 2019 09:59 PM
फ्रांस पुलिस ने देश के दक्षिणी इलाके में एक ट्रक में छुप कर जा रहे 30 पाकिस्तानी प्रवासियों को हिरासत में लिया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। नाइस मेटिन अखबार ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रवासियों में तीन किशोर है। प्रवासियों के इस...
पेरिसः फ्रांस पुलिस ने देश के दक्षिणी इलाके में एक ट्रक में छुप कर जा रहे 30 पाकिस्तानी प्रवासियों को हिरासत में लिया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। नाइस मेटिन अखबार ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रवासियों में तीन किशोर है।
प्रवासियों के इस तरह ट्रक में जाने के कारण का फिलहाल पता नहीं लग सका है। सभी प्रवासियों को फ्रांस पुलिस ने देश की सीमा में अवैध तरीके से घुसने के मामले में इटली सीमा के पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक भी पाकिस्तानी मूल का है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।