COVID-19: फ्रांस ने पाकिस्तान सहित 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइन

Edited By Tanuja,Updated: 09 May, 2021 03:00 PM

france to impose mandatory quarantine for arrivals from pakistan

फ्रांस ने COVID-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विदेशों से आने वाले यात्रियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ...

 पेरिस: फ्रांस ने COVID-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विदेशों से आने वाले यात्रियों  को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा की कि पाकिस्तान और छह अन्य देशों के यात्रियों को 10 दिवसीय क्वारंटाइन  किया जाएगा। फ्रांसीसी आंतरिक मंत्रालय की वेबसाइट पर एक अपडेट का हवाला देते हुए CNN ने बताया कि इस सूची में  पाकिस्तान, तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और कतर को शामिल किया गया है।  इस नई सूची के बाद फ्रांस में एक यात्रा प्रतिबंधों के अधीन कुल देशों की संख्या अब बढ़कर 12 हो गई है।

 

इससे पहले, भारत, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली और दक्षिण अफ्रीका उन देशों में से थे, जिन्हें इन देशों से COVID-19 मामलों के उछाल के कारण 10 दिनों के लिए अनिवार्य  क्वारटाइन होने  की आवश्यकता थी। फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अटाल ने बुधवार को घोषणा की कि जल्द ही नए देशों को  इस सूची में जोड़ा जाएगा क्योंकि फ्रांस "नए वेरिएंट के जोखिम को हल्के में नहीं ले सकता है।" इस बीच, मलेशिया ने पिछले कुछ हफ्तों में COVID-19 के बढ़ते मामलों को लेकर पाकिस्तान और कई अन्य एशियाई देशों के लिए यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!