बस में लड़कियों ने एक-दूसरे को Kiss करने से किया मना, लोगों ने कर दी पिटाई

Edited By Tanuja,Updated: 08 Jun, 2019 12:07 PM

gay couple beaten on london bus after refusing to kiss

टेन में चलती बस में 2 लड़कियों ने ''किस'' करने से मना कर दिया, तो लोगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी...

लंदनः ब्रिटेन में चलती बस में 2 लड़कियों ने 'किस' करने से मना कर दिया, तो लोगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। लंदन में एक चलती बस में लेस्बियन र्यानेयर एयरलाइंस की फ्लाइट अटेंडेंट और उनकी गर्लफ्रेंड को लोगों ने इतनी बुरी तरह से पीटा कि दोनों के चेहरे से खून बहने लगा। बात सिर्फ इतनी सी थी कि उन दोनों ने लोगों को एंटरटेन करने के लिए एक-दूसरे को किस करने से मना कर दिया था। इसके बाद लोगों ने धुनाई करना शुरू कर दी।

PunjabKesari

पीड़ित लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर इस पूरी घटना के बारे में बताया है। जानकारी के अनुसार 28 साल की मेलानिया गियोमोनट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 30 मई को लंदन की एक डबल डेकर बस में सफर कर रहीं थी। ये दोनों गे-कपल्स हैं, ये बात जैसे ही वहां मौजूद लोगों को पता चली तो उन्होंने अजीबोगरीब मांग कर डाली। कुछ लोगों ने मनोरंजन के लिए कपल से कहा कि वो एक-दूसरे को किस करें।लेकिन गे-कपल ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।

इसके बाद लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी।गियोमोनट ने फेसबुक पर लिखा, "हमने माहौल को शांत करने की कोशिश की। मैंने मजाक करना शुरू कर दिया। मुझे लगा, सब कुछ शांत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।" वो लोग हमसे किस करने के लिए कह रहे थे. ताकि उनका मनोरंजन हो सके. ।उन्होंने हमें लेस्बियन बुलाया।

PunjabKesari

हमने विरोध किया, तो एक लड़का आगे आकर हमें पीटने लगा। फिर दूसरे लड़कों ने भी हम पर हमला कर दिया. लंदन पुलिस के मुताबिक, उन लोगों ने लेस्बियन लड़कियों के साथ लूटपाट भी की है. वो चार लड़के थे. उन चार में एक लड़का स्पेनिश बोलने वाला और तीन ब्रिटिश थे।सोशल मीडिया पर इस घटना और उन लड़कों की जमकर आलोचना हो रही है। पीड़ित लड़की की पोस्ट को 11000 से ज्यादा लोग शेयर और करीब 4000 लोग कमेंट कर चुके हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!