यूरोपीय शरण कानून की स्थापना करवाना चाहते हैं जर्मन वित्त मंत्री

Edited By ,Updated: 02 Oct, 2015 02:48 PM

german finance minister to seek the establishment of european asylum law

जर्मन के वित्त मंत्री वोल्फगैंग शुएबल ने यूरोपीय संघ के सदस्यों से यूरोपीय शरण कानून की शीघ्र स्थापना करने का आग्राह किया है।वित्त मंत्री शुएबल ने जर्मनी अखबार डी वेल्ट ...

बर्लिन:जर्मन के वित्त मंत्री वोल्फगैंग शुएबल ने यूरोपीय संघ के सदस्यों से यूरोपीय शरण कानून की शीघ्र स्थापना करने का आग्राह किया है।वित्त मंत्री शुएबल ने जर्मनी अखबार डी वेल्ट को दिए गए साक्षात्कार मेें यूरोपाीय संघ के सदस्यों से आग्राह किया कि ‘‘हमें एक यूरोपीय शरण कानून और एक यूरोपीय शरण नीति की सख्त जरूरत है।’’उन्होंने कहा यूरोपीय शरण कानून से यूरोपीय संघ संधियों में परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होगी।

हालांकि यूरोपीय संघ के देशों के लिए एक आम यूरोपीय शरण प्रणाली बनाने के लिए1999 में सहमति बनी थी और सदस्य देशों में इसे कानून के अनुरूप बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि शरणार्थियों की मान्यता की स्थिति जैसे कुछ मुद्दों पर उनके बीच कई मतभेद अभी भी कायम हैं।उन्होंने कहा कि शरण नीति के बनने पर जर्मनी को राष्ट्रीय अधिकारों सौंपने के लिए तैयार किया गया था और उनका मानना था कि फ्रांस भी ऐसा करने के लिए तैयार हो जाएगा।उन्होंने कहा मुझे विश्वास था कि इटली और यूनान को भी इस पर आसानी से मनाया जा सकता था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!