तालिबान को खदेडऩे के बाद मानवीय सहायता गजनी पहुंची

Edited By Isha,Updated: 19 Aug, 2018 05:54 PM

ghajini reached humanitarian aid after being detained by the hostess

पूर्वी अफगानिस्तान के शहर गजनी में तालिबान को खेदडऩे के बाद आज राहत साम्रगी पहुंची। इससे पहले तालिबानी लड़ाकों ने गजनी प्रांत की राजधानी गजनी पर हमला कर दिया था और इसे

गजनीः पूर्वी अफगानिस्तान के शहर गजनी में तालिबान को खेदडऩे के बाद आज राहत साम्रगी पहुंची। इससे पहले तालिबानी लड़ाकों ने गजनी प्रांत की राजधानी गजनी पर हमला कर दिया था और इसे मुक्त कराने के लिए तकरीबन हफ्ताभर भीषण लड़ाई चली थी।  इस वजह से शहर के निवासियों को खाने और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बुनियादी जरूरतों से संबंधित चीजों की कीमतों में भी इजाफा हो गया था।     

शहर पर कब्जा करने के बाद तालिबान लड़ाकों ने इमारतों को आग लगा दी थी और लड़ाई में बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। बागियों और अफगान बलों के बीच चले इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान गई है। गजनी के एक बांशिदे गुल बादशाह ने कहा कि हमें जीने के लिए इस मदद की जरूरत है। हमले के दौरान दो रॉकेटों की जद में आने से उनका घर तबाह हो गया है। अन्य निवासी सिराज अहमद ने कहा कि वह अपने पड़ोसी के लिए राहत सामग्री लेने के लिए आए हैं जिनके पति--एक पुलिस अफसर-- और बेटे की तालिबान के साथ लड़ाई में मौत हो गई है।      

अफगान रेड क्रीसेंट क्षेत्रीय प्रमुख मोहम्मद इस्माईल ने बताया कि चावल, खाद्य तेल और चाय लोगों को दी गई है। पहली मानवीय सहायता कल गजनी पहुंची थी। इस्माईल ने कहा कि जो लोग यह सहायता ले रहे हैं वो लड़ाई में अपने प्रिय जनों को खो चुके हैं या उनका घर तबाह हो गया है।  संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अमेरिकी हवाई हमलों की मदद से तालिबान को शहर से खदेडऩे से पहले तक गजनी में कम से कम 200 आम लोगों की मौत हो गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!