Edited By ,Updated: 05 Mar, 2017 05:16 PM
अमरीका में प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे हमले लगातार बढ़ रहे हैं । अमरीका में पिछले 10 दिनों के अंदर भारतीयों पर किया गया ये तीसरा हमला सामने...
वॉशिंगटन:अमरीका में प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अमरीका में पिछले10 दिनों के अंदर भारतीयों पर किया गया ये तीसरा हमला सामने आया है।
जानकारी मुताबिक, भारतीय मूल के एक और शख्स पर शुक्रवार को वॉशिंगटन प्रांत के कैंट शहर में अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अमरीकी मीडिया के मुताबिक,गोली 39 साल के सिख व्यक्ति की बाजू में लगी और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि हमले के बाद पीड़ित का परिवार सकते में है।
ऐसे हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, हमले के शिकार हुए शख्स ने पुलिस को बताया है कि वो अपने घर के बाहर गाड़ी में बैठे थे जब एक अंजान शख्स उनके पास आया और बहस करने लगा। वो पीड़ित को अपने देश वापस लौटने के लिए कह रहा था। स्थानीय पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है।
गौरतलब है कि गुरुवार की रात को कैरोलिना में भारतीय मूल के कारोबारी हरनिश पटेल का शव उनके घर के बाहर मिला था। उन्हें किसी ने गोली का निशाना बनाया था। पिछले महीने कंसास में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीवोतला की एक रेस्तरां में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी हमलावर ने उन्हें अमरीका से निकल जाने को कहा था।