23 अक्टूबर को होगी महाराजा रणजीत सिंह के सोने के तरकश की नीलामी

Edited By Isha,Updated: 11 Oct, 2018 12:08 PM

gold quiver auction of maharaja ranjit singh on october 23

पंजाब के पूर्व महाराजा रणजीत सिंह के लिए बनाया गया सोने के तार और रेशम से मढा धनुष और तरकश भारतीय खजाने की उन अनमोल वस्तुओं में शामिल है जिन्हें इस महीने के अंत में नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। बेहद खूबसूरत तरकश के बारे में माना जाता है कि इसे सिख...

लंदनः पंजाब के पूर्व महाराजा रणजीत सिंह के लिए बनाया गया सोने के तार और रेशम से मढा धनुष और तरकश भारतीय खजाने की उन अनमोल वस्तुओं में शामिल है जिन्हें इस महीने के अंत में नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। बेहद खूबसूरत तरकश के बारे में माना जाता है कि इसे सिख यौद्धा महाराजा रणजीत सिंह के लिए रस्मी मौकों पर पहनने के लिए बनाया गया था न कि जंग में। उन्हें पंजाब के शेर के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 80,000 से 120,000 पाउंड है और इसे 23 अक्टूबर को बॉनहम्स इस्लामिक एंड इंडियन आर्ट में नीलामी के लिए रखा जाएगा। 

बॉन्हम्स में इंडियन एंड इस्लामिक आर्ट के अध्यक्ष ओलिवर व्हाइट ने कहा कि यह शानदार चीज लाहौर के मशहूर खजाने की है। तमाम परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि यह पंजाब के शेर रणजीत सिंह के लिए 1838 में बनाया गया था। उन्होंने कहा कि तरकश को रस्मी मौकों पर पहनने के लिए बनाया गया था और ऐसा लगता है कि इसे शायद ही पहना गया है इसलिए यह बहुत अच्छी स्थिति में है। इसके अलावा लाहौर के खजाने से पन्ना और मोती जडि़त हार भी है जिसे नीलामी के लिए रखा जाएगा। 

यह महाराजा रणजीत सिंह की अंतिम पत्नी जिन्द कौर का है।  इस हार की अनुमानित कीमत 80,000 से 120,000 पाउंड है। इसके अलावा भारत से जुड़ी अन्य वस्तुओं को भी नीलामी के लिए पेश किया जाएगा।      

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!