यूनान में प्रवासियों को लेजा रही नाव डूबने से 24 से अधिक लोग लापता

Edited By Tanuja,Updated: 10 Aug, 2022 05:29 PM

greece dozens missing after migrant boat sinks

यूनान के अधिकारियों ने कहा कि प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने के बाद कारपाथोस द्वीप के पूर्व में तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया...

एथेंस: यूनान के अधिकारियों ने कहा कि प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने के बाद कारपाथोस द्वीप के पूर्व में तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। तटरक्षक बल ने बुधवार को बताया कि 29 लोगों को रोड्स और क्रेते के मध्य स्थित द्वीप कारपाथोस के पूर्व में 33 समुद्री मील में बचाया गया। तटरक्षक ने कहा कि बचाए गए सभी पुरुष अफगानिस्तान, इराक और ईरान के रहने वाले थे।

 

बचाए गए लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नाव में लगभग 60 से 80 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों ने बताया कि नाव अंताल्या क्षेत्र से इटली के लिए रवाना हुई थी। तटरक्षक बल ने कहा, दो तट रक्षक गश्ती नौकाएं, नौसेना का एक जहाज, वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर और कम से कम तीन छोटी नावों को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!